‘वेबर मकड़ी की अनोखी सैर’ एक रोमांचक कहानी है। यह वेबर नाम की एक जिज्ञासु मकड़ी की कहानी है। वेबर भारत के विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों की सैर करता है। वह हिमालय की बर्फीली चोटियों से लेकर काजीरंगा के घास के मैदानों, सुंदरबन के रहस्यमय इलाकों, कान्हा के हरे-भरे जंगलों और कच्छ के रेगिस्तान तक का आनंद उठाता है। अपनी यात्रा के दौरान वेबर को अनोखे पारिस्थितिकी तंत्र और अद्भुत वन्यजीवों के बारे में जानकारी मिलती है।
यह कहानी सतत विकास लक्ष्य 15 (SDG15), यानी ‘भूमि पर जीवन (Life on Land)’ पर आधारित है । इसमें भूमि के पारिस्थितिकी तंत्र को संरक्षित करने, जैव विविधता (biodiversity) की रक्षा करने और वनों की कटाई जैसे खतरों से निपटने का महत्व बताया गया है।
मिशन LiFE के पर्यावरण संरक्षण के सिद्धांतों के साथ साथ वेबर की यह यात्रा नन्हें पाठकों को भारत की विविध प्राकृतिक धरोहर को समझने और इसे संरक्षित करने के लिए प्रेरित करती है।
लेखक: केटी बागली और शालिनी वर्मा
पेपरबैक: 36 पृष्ठ (2023)
प्रकाशक: बुक्स33
संशोधित संस्करण: 2025
भाषा: अंग्रेजी
ISBN: 978-81-982900-3-8
मुल्य: 350
Reviews
There are no reviews yet.